BA in Hindi Studies *
*Subject to approval
हिंदी भाषा और साहित्य को एक जीवंत परंपरा की तरह पढ़ने, उन पर बातचीत करने, लिखने और समाज से उनके रिश्ते को समझने का मौका
Details
Click below for more information.
The four-year BA in Hindi Studies programme at Azim Premji University offers students a broad, interdisciplinary way to study Hindi language and literature — their forms, ideas, social contexts, and aesthetics.
Reading literature is more than learning facts about a text. It means bringing a text into conversation with our own experiences and contexts, and discovering the meanings and possibilities it opens up. Studying literature should be an engaging, personal, reflective, and creative experience.
The programme approaches Hindi as a living literary and cultural tradition that continues to change. It invites students to see literature as a way of making sense of experience, entering into dialogue, and expressing themselves.
Through classroom conversations, responses to texts, and creative writing, students build their own relationship with literature. They also explore questions that have shaped Hindi writing and public debate. This helps them ask questions, think critically, and reflect across different contexts.
The programme also considers how digital media and artificial intelligence are changing the production and circulation of language and cultural material. Students will learn to look closely at these changes rather than take them at face value.
Overall, the programme aims to help students notice how language works, understand human experience and literary form, and explore the changing relationships among literature, technology, media, and culture.
Who should join us?
Join us at Azim Premji University if you are curious about how stories, novels, poetry, and other forms of writing engage with human experience, reflect on their times, and question the world around them. You will explore how literature relates to history, language, culture, and society, and how it engages with questions of caste, gender, identity and social change. You will also examine how language and literary culture change with media and technology, including the emergence of digital media and artificial intelligence.
Why study with us?
We offer Interdisciplinary Openness
Our programmes encourage you to explore and follow your interests. We design our courses to ensure that you can specialise in a subject of your choice while learning various subjects across disciplines.
A Common Curriculum for all students
You will meet all your classmates at the beginning of your course to build all the tools you need for your four years of study. This includes foundational courses, an understanding of India, interdisciplinary studies, and courses in creative expressions.
We provide Academic Assistance
Our consistent academic assistance through language support, peer tutoring, faculty mentorship etc ensures that you meet the programme’s academic requirements.
We ensure Financial Support
We extend need-based financial assistance to students that cover tuition and accommodation expenses.
Further pathways
A degree in Hindi Studies can help students build skills in close reading, research, writing, editing, communication, and cultural analysis. Depending on their interests, experience, and further training, graduates may explore work in translation, publishing, editing, journalism, content writing, digital media, education, cultural organisations, and research. They may also choose postgraduate study in literature, language, translation, media, or related fields. These are possible pathways, not a guarantee of employment or admission to a further programme.
Course Structure
The four-year degree comprises 160 credits. It combines a disciplinary major with a common curriculum, an occupational minor, flexible courses, and research, internship or coursework opportunities.
Common Curriculum
The Common Curriculum introduces students to ideas and practices that build critical and analytical thinking, dialogue, reflection, and collaborative learning. It has these components:
- Academic Reading and Writing: Develop reading and writing skills for academic study in different subject areas.
- Creative Expressions: Explore creative forms and take part in meaningful social and cultural life as active, responsible citizens.
- Public Reasoning: Learn to understand arguments and make reasoned claims in public life.
- The World of Computing: Explore what computing devices can do and learn to think through problems computationally. Students take either Public Reasoning or The World of Computing.
- Understanding India: Explore India’s history, society, and possible futures.
Disciplinary Major
Core courses are a compulsory set of 11 courses that a student majoring in Hindi Studies has to take. These courses provide students with in-depth engagement with Hindi language and literature as a rich, evolving tradition. Through stories, novels, poetry, drama, satire, literary criticism, creative writing and the study of language and society, students explore the ways in which literature engages with human experience, historical contexts and questions of caste, gender, identity and social change. A combination of close reading, classroom discussions and writing enables students to develop their critical thinking, interpretive and creative abilities.
- Joy of Reading: Stories and Narratives
- Histories of Hindi Literature
- Early-Modern Poetry
- Modern and Contemporary Poetry
- Hindi Novel
- Understanding Childhood and Children’s Literature
- Literary Criticism and Critical Writing
- Drama, Satire and Other Prose Forms
- Contemporary Discourse
- Creative Writing
- Language and Society
- Literary Theories
Occupational Minor
Students may choose a minor in one of the areas listed below. The options available to each cohort depend on course availability and students’ interests and academic needs. The final list is announced at the end of the second semester.
- Biodiversity Conservation
- Climate Studies
- Data, Democracy and Development
- Design for Communities
- Disability, Accessibility and Inclusion
- Education
- Financial Management for the Social Sector
- Heritage Studies
- Media and Journalism
- Music Education
- Public Health
- Sports & Fitness
- Technology for Social Good
Flexible Courses
Flexible courses allow students to shape their learning around their interests and plans. Students may take additional courses in their major, choose an interdisciplinary minor, strengthen language, quantitative-reasoning or programming skills, or study themes outside their major. The available options may vary by cohort.
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का चार वर्षीय बीए हिंदी अध्ययन कार्यक्रम विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य को कई नज़रियों से समझने का मौका देता है। इसमें भाषा की बनावट, साहित्य से जुड़े विचार, उसके सामाजिक संदर्भ और साहित्यिक सौंदर्य पर काम किया जाएगा। साहित्य पढ़ना सिर्फ किसी रचना के बारे में जानकारी हासिल करना नहीं है। ज़रूरी है कि हम उसे अपने अनुभवों और संदर्भों से जोड़कर पढ़ें और देखें कि उससे हमारे लिए कौन‑से अर्थ खुलते हैं। इसीलिए साहित्य पढ़ने का काम दिलचस्प, आत्मीय, सोच‑विचार से भरा और रचनात्मक होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में हिंदी को एक जीवंत साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा के रूप में पढ़ा जाएगा, जो समय के साथ बदलती रही है। विद्यार्थी साहित्य को अनुभव समझने, दूसरों से संवाद करने और अपनी बात कहने का एक रास्ता मानकर उससे जुड़ेंगे।
कक्षा में बातचीत, रचनाओं पर अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा करने और रचनात्मक लेखन के ज़रिए विद्यार्थी साहित्य से अपना रिश्ता बनाएँगे। वे उन सवालों पर भी विचार करेंगे जो हिंदी लेखन और सार्वजनिक बहसों का अहम हिस्सा रहे हैं। इससे उन्हें सवाल पूछने, आलोचनात्मक ढंग से सोचने और अलग-अलग संदर्भों में विचार करने की क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।
इस कार्यक्रम में यह भी विचार किया जायेगा कि डिजिटल मीडिया और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के कारण भाषा और सांस्कृतिक सामग्री के निर्माण और प्रसार के तरीक़े कैसे बदल रहे हैं। विद्यार्थी इन बदलावों को ध्यान से समझना सीखेंगे, न कि उन्हें जस का तस मान लेंगे।
कुल मिलाकर, इस कार्यक्रम का मक़सद विद्यार्थियों को भाषा की बारीकियाँ पहचानने, मानवीय अनुभव और साहित्यिक रूप को समझने, और साहित्य, तकनीक, मीडिया तथा संस्कृति के बदलते रिश्तों पर सोचने के लिए तैयार करना है।
यह कार्यक्रम किन विद्यार्थियों के लिए है?
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का हिंदी अध्ययन कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है जो हिंदी भाषा और साहित्य को एक समृद्ध, जीवंत और सतत विकासमान साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा के रूप में पढ़ना-समझना चाहते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि कहानियाँ, उपन्यास, कविता और लेखन की दूसरी विधाएँ मानवीय अनुभवों से कैसे जुड़ती हैं, अपने समय को कैसे दर्ज करती हैं और हमारे आसपास की दुनिया पर किस तरह सवाल उठाती हैं, तो यह कार्यक्रम आपके लिए है। इसमें आप साहित्य का इतिहास, भाषा, संस्कृति और समाज के साथ उसका रिश्ता समझेंगे। साथ ही, जाति, जेंडर, पहचान और सामाजिक बदलाव जैसे सवालों से साहित्य के जुड़ाव को भी देखेंगे। पाठों को ध्यान से पढ़ने, उन पर कक्षा में चर्चा करने और आलोचनात्मक व रचनात्मक लेखन के ज़रिए आप साहित्यिक रचनाओं को अपने नज़रिये से समझना, उनकी व्याख्या करना और उन्हें बड़े सामाजिक व सांस्कृतिक सवालों से जोड़कर देखना सीखेंगे। आप यह भी जानेंगे कि डिजिटल मीडिया और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस समेत मीडिया और तकनीक के विकास के साथ भाषा और साहित्यिक संस्कृति में किस तरह बदलाव आ रहे हैं।
हमारे साथ क्यों पढ़ें?
अलग-अलग विषयों को साथ रखकर सीखने का मौका हमारे कार्यक्रम आपको अपनी रुचियों को समझने, नए विषयों को जानने और अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हमारे पाठ्यक्रम इस तरह बनाए गए हैं कि आप अपने चुने हुए विषय को गहराई से पढ़ने के साथ‑साथ दूसरे विषयों से भी जुड़ सकें। हिंदी अध्ययन में आप साहित्य को भाषा, इतिहास, समाज और संस्कृति के संदर्भ में पढ़ेंगे। इससे आपको साहित्य के अध्ययन को ज्ञान के दूसरे क्षेत्रों से जोड़ने और अलग-अलग नज़रियों से सवालों को समझने का मौका मिलेगा।
सभी विद्यार्थियों के लिए कॉमन पाठ्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत में आप अलग-अलग विषयों के विद्यार्थियों के साथ पढ़ेंगे और उन बुनियादी कौशलों व समझ को विकसित करेंगे, जिनकी ज़रूरत आपको चार साल की पढ़ाई के दौरान होगी। कॉमन पाठ्यक्रम में अकादमिक पठन और लेखन, रचनात्मक अभिव्यक्ति, पब्लिक रीज़निंग या कंप्यूटर की दुनिया में से एक कोर्स, और ‘भारत की समझ’ शामिल हैं। इन कोर्स के ज़रिए आप पढ़ने-लिखने, आलोचनात्मक ढंग से सोचने, बातचीत और बहस में हिस्सा लेने और अपने आसपास के समाज को समझने की क्षमता विकसित करेंगे।
पढ़ाई में मदद
पढ़ाई के दौरान हम आपको लगातार अकादमिक सहायता देते हैं। इसमें भाषा से जुड़ी मदद, साथी विद्यार्थियों से सीखने के मौके, शिक्षकों का मार्गदर्शन आदि शामिल है। इससे आपको पाठ्यक्रम की अकादमिक ज़रूरतों को पूरा करने, अपनी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने और चुनौतीपूर्ण विचारों व पाठों के साथ आत्मविश्वास से जुड़ने में मदद मिलती है।
आर्थिक सहायता
हम विद्यार्थियों को उनकी ज़रूरत के आधार पर आर्थिक सहायता देते हैं, जिससे ट्यूशन फ़ीस और रहने के ख़र्च में मदद मिल सकती है। हमारी कोशिश है कि पैसे की कमी किसी विद्यार्थी की पढ़ाई के रास्ते में रुकावट न बने।
चार साल की इस डिग्री में कुल 160 क्रेडिट होंगे। इसमें मुख्य विषय के साथ कॉमन पाठ्यक्रम, एक व्यावसायिक माइनर, अपनी रुचि के दूसरे पाठ्यक्रम और रिसर्च, इंटर्नशिप या कोर्सवर्क का अवसर शामिल होगा।
कॉमन पाठ्यक्रम में विद्यार्थी ऐसे विचारों और तरीक़ों से परिचित होंगे जो आलोचनात्मक और विश्लेषणात्मक सोच, संवाद, आत्ममंथन और साथ मिलकर सीखने में मदद करते हैं। इसके हिस्से इस तरह हैं:
- अकादमिक पठन और लेखन: अलग-अलग विषयों को पढ़ने और उन पर अकादमिक लेखन करने के कौशल विकसित करना।
- रचनात्मक अभिव्यक्ति: रचनात्मक तरीक़ों से अपनी बात कहना और सामाजिक‑सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय व ज़िम्मेदार भागीदारी करना।
- पब्लिक रीजनिंग: सार्वजनिक जीवन से जुड़े तर्कों को समझना और अपने दावों के पक्ष में तर्क रखना सीखना।
- कंप्यूटर की दुनिया: कंप्यूटर और दूसरे डिजिटल उपकरणों की क्षमताओं को समझना और समस्याओं को हल करने के लिए कम्प्यूटेशनल ढंग से सोचना। विद्यार्थी पब्लिक रीजनिंग और कंप्यूटर की दुनिया में से एक पाठ्यक्रम चुनेंगे।
- भारत की समझ: भारत के इतिहास, समाज और संभावित भविष्य को समझना।
हिंदी अध्ययन की डिग्री से विद्यार्थी ग़ौर से पढ़ने, शोध करने, लिखने, संपादन, संवाद और सांस्कृतिक विश्लेषण जैसे कौशल विकसित कर सकते हैं। अपनी रुचि, अनुभव और आगे की ट्रेनिंग के आधार पर वे अनुवाद, प्रकाशन, संपादन, पत्रकारिता, कंटेंट लेखन, डिजिटल मीडिया, शिक्षा, सांस्कृतिक संगठनों और शोध के क्षेत्रों में काम के अवसर तलाश सकते हैं। वे साहित्य, भाषा, अनुवाद, मीडिया या इनसे जुड़े दूसरे विषयों में आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं। ये संभावित रास्ते हैं, नौकरी या आगे किसी कार्यक्रम में दाख़िले की गारंटी नहीं।
मुख्य विषय
हिंदी अध्ययन में मुख्य विषय लेने वाले हर विद्यार्थी के लिए 11 कोर कोर्स अनिवार्य हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्ध और लगातार विकसित होती परंपरा से गहराई से जुड़ने का अवसर देते हैं। कहानियों, उपन्यासों, कविता, नाटक, व्यंग्य, साहित्यिक आलोचना, रचनात्मक लेखन और भाषा व समाज के अध्ययन के ज़रिए विद्यार्थी समझते हैं कि साहित्य मानवीय अनुभवों, ऐतिहासिक संदर्भों और जाति, जेंडर, पहचान व सामाजिक बदलाव से जुड़े सवालों के साथ किस तरह जुड़ता है। पाठों को ध्यान से पढ़ने, कक्षा में चर्चा करने और लिखने के मिले-जुले अभ्यास से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक ढंग से सोचने, साहित्यिक पाठों की व्याख्या करने और रचनात्मक ढंग से लिखने की क्षमता विकसित होती है।
- पढ़ने का आनंद: कहानियाँ और आख्यान
- हिंदी साहित्य का इतिहास और इतिहास‑लेखन
- आधुनिक काल से पहले की कविता
- आधुनिक और समकालीन कविता
- हिंदी उपन्यास
- बचपन और बाल साहित्य
- आलोचना और आलोचनात्मक लेखन
- नाटक, व्यंग्य और गद्य की दूसरी विधाएँ
- समकालीन विमर्श
- रचनात्मक लेखन
- भाषा और समाज
- साहित्य‑सिद्धांत
व्यावसायिक माइनर
विद्यार्थी नीचे दिए गए क्षेत्रों में से किसी एक में माइनर चुन सकते हैं। हर बैच के लिए उपलब्ध विकल्प पाठ्यक्रमों की उपलब्धता और विद्यार्थियों की रुचियों व पढ़ाई से जुड़ी ज़रूरतों पर निर्भर करेंगे। अंतिम सूची दूसरे सेमेस्टर के अंत में जारी की जाएगी।
- Biodiversity Conservation
- Climate Studies
- Data, Democracy and Development
- Design for Communities
- Disability, Accessibility and Inclusion
- Education
- Financial Management for the Social Sector
- Heritage Studies
- Media and Journalism
- Music Education
- Public Health
- Sports & Fitness
- Technology for Social Good
फ्लेक्सिबल पाठ्यक्रम
फ्लेक्सिबल पाठ्यक्रमों के ज़रिए विद्यार्थी अपनी रुचियों और आगे की योजनाओं के हिसाब से पढ़ाई को आकार दे सकते हैं। वे अपने मुख्य विषय के अतिरिक्त पाठ्यक्रम ले सकते हैं, कोई अंतरानुशासनिक माइनर चुन सकते हैं, भाषा, मात्रात्मक तर्क या प्रोग्रामिंग के कौशल बेहतर कर सकते हैं, या अपने मुख्य विषय से बाहर के मुद्दों का अध्ययन कर सकते हैं। उपलब्ध विकल्प हर बैच में अलग हो सकते हैं।
Explore
Faculty
5 of 5 All Programme faculty →

