Publications & Resources

Our faculty, students and researchers work together everyday to contribute to a better world by grappling with urgent problems we are facing in India. We conduct rigorous work to produce high quality learning resources and publications to contribute to public discourse and social change. Here, we feature a sample from our work for everyone to access. You can explore featured resources, policies, and the latest publications from the University.

To explore all the work of our University, please visit our publications repository.

  • Pathshala Hindi Issue 28 June 2026 cover
    Published
    Authors

      Abstract

      पाठशाला भीतर और बाहर का जून अंक विद्यालय संस्कृति, डर किस तरह सीखना बाधित करता है और साथ मिलकर सीखना कैसे सीखने के आनंद को बढ़ा देता है जैसे मुद्दों पर केन्द्रित है। इसके अलावा बाल साहित्य या पढ़ने की घण्टी को भाषा की गतिविधि तक सीमित न रखकर उसका जुड़ाव तमाम विषयों को समझने और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में कैसे देखा जा सकता है, पहली और दूसरी भाषा सीखने से जुड़ी मुश्किलों और उनसे निकलने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनाई गई इस बारे में भी लेख इस अंक में शामिल है। इसके अतिरिक्त हमेशा की तरह सभी स्थाई स्तम्भ भी अंक का हिस्सा हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों से आई शिक्षक डायरी, किताबों से दोस्ती’ में कुछ ज़रूरी किताबों की बात, उम्मीद जगाते शिक्षक’ के अन्तर्गत पढ़ेंगे ऐसे शिक्षक की कहानी जिन्होंने पढ़ने-लिखने की गतिविधियों को कुछ इस तरह विद्यालय में किया कि विद्यार्थियों का पढ़ना-लिखना बेहतर हुआ। साथ ही हैं कुछ रोचक और उपयोगी गतिविधियाँ।

      More →

    • Pathshala Hindi Issue 27 Cover
      Published
      Authors

        Abstract

        पाठशाला भीतर और बाहर का मार्च अंक शिक्षण के लिए उपयोगी अनुभवजन्य सामग्री को समेटे है। इस अंक में आप पढ़ेंगे कि विद्यार्थी उच्च कक्षाओं में तो पहुँच जाते हैं, लेकिन बहुत सारे विद्यार्थियों की दक्षता का स्तर पिछली कक्षाओं के अनुरूप नहीं बन पाता है। ऐसे में शिक्षकों के सम्मुख जो चुनौती होती है, उसका समाधान कैसे करें? शिक्षण योजना बनाकर शिक्षण करने के अनुभव और इससे बच्चों के सीखने में आए अन्तर को समझना हो या इबारती सवालों की इबारत में उलझे बच्चों की उलझन को सुलझाना, या ऐसे ही अन्य विविध विषयों पर बात करते लेख, सब इस अंक का हिस्सा हैं। हमेशा की तरह शिक्षकों की डायरी, इनसे मिलिए सहित, किताबों से दोस्ती और आइए, करके देखें जैसे सभी स्थाई स्तम्भ भी अंक में शामिल हैं। 

        More →

      • Magazine

        i wonder… | Issue 14

        in Azim Premji University

        I wonder English Issue 14 cover
        Published
        Authors

          Abstract

          Science teachers often struggle to make space for themes that feel personal or are not directly linked to examinations. This issue focuses on two such themes: adolescence and birdwatching. Using science to support students in navigating adolescence’ illustrates how science can help students understand physical, emotional, and social changes, while creating a supportive space for discussion. Why introduce students to birdwatching?’ shows how a simple, low-cost activity can build core scientific practices such as observation, recording, comparison, and inference. Together, the articles offer practical ways to connect science teaching with students’ everyday lives and local environments.

          More →

        • Pathshala Hindi Issue 26 Dec 2025 Cover
          Published
          Authors

            Abstract

            पाठशाला भीतर और बाहर का दिसम्बर अंक केन्द्रित है प्रारम्भिक बाल्यावस्था और शिक्षा’ पर। इस अंक में प्रारम्भिक बाल्यावस्था और शिक्षा पर केन्द्रित विविध अनुभव-आधारित आलेख, एक सैद्धान्तिक लेख, शिक्षकों की डायरी में दर्ज उनके अनुभव उन्हीं की कलम से, कुछ रोचक तथा आसानी से की जा सकने वाली गतिविधियाँ और ऐसी किताबें, जिनका उपयोग प्रारम्भिक बाल्यावस्था के लिए किया जा सके, शामिल हैं। साथ ही उम्मीद जगाते शिक्षक’ के अन्तर्गत एक आँगनवाड़ी कार्यकर्त्री, जिन्होंने अपने केन्द्र को बदलाव के नए स्तर दिए, की यात्रा के अनुभव, उनकी कहानी भी है। 

            More →

          • At Right Angles English Issue 23 cover
            Published
            Authors

              Abstract

              The November 2025 issue of At Right Angles takes a look at the annual celebration of the National Day of Mathematics on December 22. Celebrating mathematics makes perfect sense to some, far less to others- with the articles in this issue, we hope to make persuasive arguments that cause shift towards those who love patterns, who enjoy discovery, who believe in celebrating reason, elegant arguments – in short, Mathematics!

              More →

            • Pathshala Hindi Issue 25 Sept 2025 Cover
              Published
              Authors

                Abstract

                पाठशाला भीतर और बाहर का यह विशेष अंक है। इस अंक के साथ पाठशाला पत्रिका ने 25 अंकों का सफ़र तय किया है। इस विशेष 25वें अंक में शामिल हैं 13 राज्यों से आई 25 शिक्षकों की डायरियाँ जिनमें दर्ज हैं उनके कक्षा अनुभव। साथ ही, 5 आलेख बन्धुता की शिक्षा’, शिक्षकों के विकास में सहयोग ही उनका सम्मान है’, शिक्षा और शिक्षक : ज़मीनी चुनौतियों को समझने की जरूरत’, विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं शिक्षक’, पाठशाला भीतर और बाहर के 25 अंकों का सफ़र’ शामिल हैं। ये आलेख शिक्षकों के काम को भरोसे के तौर पर देखते हैं, और आने वाले समय में शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के प्रति आश्वस्ति जगाते हैं। 

                More →

              • Magazine

                i wonder… | Issue 13

                in Azim Premji University

                I wonder English Issue 13 Aug 2025 Cover
                Published
                Authors

                  Abstract

                  Students learn about the properties of matter in Grade VI and its particulate nature in Grade VIII. But can they connect these concepts with observations and experiences of air’ from their everyday world? Can we use an empty tumbler and an inflated balloon to offer visual evidence of these properties? Explore these questions through the articles and classroom resources in our theme section Materials Around Us’.

                  More →

                • Magazine

                  i wonder… | Issue 12

                  in Azim Premji University

                  IW Apr 2025 issue cover
                  Published
                  Authors

                    Abstract

                    Can textbook concepts on health and nutrition equip students with the ability to critically analyse common beliefs around the addition of eggs in midday meals? 

                    What can students learn about infectious diseases and the nature of science from the real-world example of the GBS outbreak in Pune? 

                    Explore these and related questions in our theme section Science in Action’. Find articles and classroom resources that support you in creating opportunities for your students to appreciate the relevance of textbook concepts and principles in preparatory-stage EVS and middle-stage science in their real world. 

                    More →

                  • Pathshala Hindi cover
                    Published
                    Authors
                    • School of Education

                    Abstract

                    पाठशाला भीतर और बाहर का 23वाँ अंक मार्च, अप्रैल और मई के दौरान स्कूल की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर सँजोने का प्रयास किया है। इस अंक में आप पढ़ेंगे कुछ लेख जिनसे आकलन को कैसे देखा जाए, इसकी स्पष्टता मिलेगी। आकलन का उपयोग किस तरह शिक्षण प्रक्रियाओं में किया जाए,समर कैम्प किस तरह आनन्ददायक तरीक़े से बच्चों के सीखने के रूप में आयोजित हों,बच्चे जो वार्षिक परीक्षाओं के दौरान तय किए गए सीखने के प्रतिफलों से थोड़ा दूर रह गए हैं किस तरह उनके साथ अप्रैल और मई के महीनों में काम हो, क्या योजना हो, आदि के बारे में कुछ अनुभवजन्य आलेख इस अंक में शामिल हैं। इसके अलावा गणित, हिन्दी, विज्ञान, ईसीई पर भी अनुभव-आधारित लेख इस अंक में हैं। साथ ही हैं सभी स्थाई स्तम्भ।

                    More →

                  • Magazine

                    i wonder… Issue 11

                    in Azim Premji University

                    I wonder English Issue 11 cover
                    Published
                    Authors

                      Abstract

                      How can the experience of making a simple pinhole camera with inexpensive materials help our students think more creatively and critically about light? 

                      How can conversations around an athlete’s record-breaking sprint actively engage our students in learning concepts around linear motion?

                      What do our students learn about the practice of science when we encourage them to write the biographies of scientists who appear in their textbook? 

                      How do we provide spaces for our students to make and manipulate new materials from old discarded or inexpensive material? 

                      Read this issue to explore these and many other such teaching-learning experiences in middle-stage science and preparatory stage EVS

                      More →

                    • Pathshala Issue 22 Cover
                      Published
                      Authors

                        Abstract

                        पाठशाला भीतर और बाहर का 22वाँ अंक समावेशी शिक्षा विशेषांक’ है। समावेशन शब्द एकबारगी विशेष दक्षता वाले बच्चों के बारे में ध्वनित होता मालूम होता है। लेकिन इसकी परतों को खोलने पर समझ में आता है कि इसमें विशेष दक्षता वाले बच्चों की बात तो निश्चित तौर पर है ही, साथ ही बात है अलग-अलग सामाजिक‑आर्थिक और सांस्कृतिक परिवेश के विविध मनोभावों वाले वंचित समुदाय के बच्चों की शिक्षा और संसाधनों के बारे में भी। संवैधानिक मूल्यों में रचे बसे स्नेह और सम्मान जैसे मानवीय मूल्य हर बच्चे के लिए ज़रूरी हैं। 

                        इस अंक में आप पढ़ेंगे कि शिक्षक शिक्षा में समावेशन को लेकर किस तरह की योजनाएँ हैं; किस तरह एक विशेष विद्यालय को समावेशी विद्यालय बनाया जा सका; और कलाओं, खेलों, संगीत, आदि के ज़रिए किस तरह समावेशन को दस्तावेज़ों से निकालकर हक़ीक़त में उतारा गया। 

                        आप इस अंक में कुछ स्थाई स्तम्भ भी पढ़ेंगे जिनमें उम्मीद जगाते शिक्षक’ की कहानी है, किताबों से दोस्ती’ में जानेंगे 3 सुन्दर किताबों के बारे में, और आइए, करके देखें’ में समावेशन पर आधारित ऐसी गतिविधियाँ जिन्हें आसानी से कराया जा सकता है। इनके साथ शिक्षकों की डायरी’ स्तम्भ में आप पढ़ेंगे शिक्षकों के काम,  उनकी बातें,  उनके अनुभव।

                        More →

                      • Pathshala Issue 21 Cover low res
                        Published
                        Authors

                          Abstract

                          हमारे समाज में स्त्री-पुरुष, लड़के-लड़कियों के बीच ग़ैर‑बराबरी की सामाजिक‑सांस्कृतिक जड़ें आज भी बहुत गहरी हैं। इनपर कक्षा में बात करना बहुत ज़रूरी है। पाठशाला के इक्कीसवें अंक के एक लेख में इस विषय पर बच्चों से की गई चर्चा के अनुभव प्रस्तुत किए गए हैं। एक अन्य लेख इस बात की पैरवी करता है कि बच्चे डर के माहौल से नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव से बेहतर सीखते हैं। इसके लिए शिक्षकों में बच्चों के प्रति सहानुभूति व समानुभूति का बोध होना चाहिए। सुबह की सभा, यानी मॉर्निंग असेंबली का शिक्षकों और बच्चों के लिए क्या महत्त्व है; और इसे ज़्यादा रचनात्मक, शैक्षिक और भागीदारीपूर्ण कैसे बनाया जा सकता है?  एक लेख में इस बारे में चर्चा की गई है। इबारती सवालों पर काम के अनुभव पर आधारित एक लेख में बताया गया है कि जब तक गणित में भाषा का ज़्यादा-से-ज़्यादा इस्तेमाल न किया जाए, बच्चों को गणित समझने में दिक़्क़त आती है। गणित के दूसरे लेख में मापन की अवधारणा, उसकी इकाइयों एवं पैमाने से लम्बाई मापने के अनुभव साझा किए गए हैं।

                          More →

                        • Pathshala Issue 20 Cover
                          Published
                          Authors

                            Abstract

                            हमारे आज के विविधतापूर्ण और बहुरंगी समाज के लिए हिंसा और शोषण की संस्कृति ठीक नहीं है। आज के दौर के लिए संवाद की संस्कृति ही ज़्यादा ठीक है। इस विचार पर पाठशाला भीतर और बाहर के बीसवें अंक के एक लेख का मुख्य विषय के रूप में विस्तार से बात की गई है। इस अंक के कुछ लेखों में पाठ्यपुस्तक और पाठ्येतर कहानी-कविताओं के शिक्षण की सुविचारित योजना बनाकर भाषाई कौशलों के विकास और इनके आकलन पर किए गए कार्य के अनुभव प्रस्तुत किए गए हैं। जिसमें एक लेख डायरी लेखन और दूसरा लेख रीडिंग कॉर्नर के ज़रिए बच्चों को लेखन सिखाने के तरीकों के बारे में है। गणित का एक लेख बच्चों को शुरुआत से ही इबारती सवालों पर काम करने, खुद सवाल बनाने और जाँचने को गणितीयकरण की प्रक्रिया के तौर पर देखता है। दूसरा गणितीय सोच व तार्किक क्षमता के विकास के लिए तरीके सुझाता है। इस बार के संवाद का विषय विज्ञान, वैज्ञानिक सोच और पाठ्यपुस्तकें है।

                            More →

                          • Book

                            From Sea to Surwa

                            in Azim Premji University

                            Cover English Sea to Surwa
                            Published
                            Authors

                              Abstract

                              Food is the product of a community’s culture and environment. Hence a study of foodways’ can tell us about what food resources are available as well as how customs, beliefs and practices shape the use of these resources. In this report, we share some of the stories and recipes we collected from women in different settler communities between June to November 2023. Our report showcases how these women use marine resources in creative and careful ways to improve the nutritional security of their families. In the process, the report offers a glimpse of the cultural, historical and ecological connections of settler communities of the Andaman Islands.

                              Authors:

                              Madhuri Ramesh
                              Chandralekha C

                              More →

                              Links
                              Language Editions
                            • Pathshala Issue 19 Cover page
                              Published
                              Authors

                                Abstract

                                पाठशाला भीतर और बाहर  के उन्नीसवें अंक के ज़्यादातर लेख पुस्तकालय और भाषा की पढ़ाई के विविध पहलुओं पर केन्द्रित हैं। इन लेखों में, अच्छी किताबों से ही अच्छे स्कूल पुस्तकालय की कल्पना साकार होती है व पुस्तकालय को जीवन्त और सक्रिय कैसे बनाया जाए, जैसे विषयों को उठाया गया है। एक लेख लोकतंत्र में संवाद की संस्कृति बनाने व इसके महत्त्व के बारे में है। साक्षात्कार में चिन्तनशील शिक्षक और इनकी रचनात्मकता के विकास की प्रक्रिया पर चर्चा की गई है। संवाद में, संवैधानिक मूल्य बन्धुता के भाव को विकसित करने के लिए स्कूली स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों के बारे में अनुभवपरक विचार रखे गए हैं।

                                More →

                              • Pathshala Issue 18 cover
                                Published
                                Authors

                                  Abstract

                                  पाठशाला भीतर और बाहर का अठारहवाँ अंक पुस्तकालय पर केन्द्रित है। एक जीवन्त पुस्तकालय के बिना स्कूल की कल्पना अधूरी है। जीवन्त पुस्तकालय की कल्पना को साकार करने के लिए किए जा रहे कई अलग-अलग अनुभव इस अंक में शामिल हैं। इस अंक में शामिल संवाद’ पुस्तकालय और पढ़ने की संस्कृति पर केन्द्रित है। क्या पुस्तकालय एक शान्त जगह हो या यहाँ बच्चों को बात करने की छूट हो, स्कूली विषय व इतर पुस्तकें, आदि विषय भी इस अंक में शामिल हैं। कुछ लेख पढ़ने और लिखने के सन्दर्भ में नए अनुभवों व दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करते हैं। एक लेख सामाजिक विज्ञान की विषयवस्तु और पढ़ाई से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक जागरूकता पैदा करने के तौर‑तरीक़ों के बारे में है।

                                  More →

                                • Pathshala Issue 17 Cover page
                                  Published
                                  Authors

                                    Abstract

                                    गणना करना सीखना और संक्रियाएँ सीखना ही गणित सीखना नहीं है। गणित सीखने में बहुत कुछ है। इसके लिए गणित की भाषा सीखना और स्वयं गणित करना अहम है। ऐसा गणित, जो आपके दिमाग की क्षमता को खींचे व कर पाने की खुशी भी दे । इस अंक में गणित के लेख इन बातों को बखूबी दिखा रहे हैं। बच्चों को लिखना सिखाने पर भी इस अंक के लेखों में विस्तृत बात हुई है। संवाद व अन्य लेख लिखने के आयामों यथा लिखना और पुस्तकें पढ़ना-लिखना और मौखिक अभिव्यक्ति आदि को उभारते हैं। सीखने में अर्थ की भूमिका अहम है। जो भी सीखा जाना है, सीखने वाला अपने लिए उसका अर्थ खुद गढ़ता है और जब वह यह अर्थ गढ़ पाता है, तभी सीख पाता है। बच्चों को कविता का अर्थ खुद गढ़ने देने की बात करता एक लेख, कविता ही नहीं बल्कि कुछ भी सीखने में अर्थ की भूमिका क्या हो सकती है, रेखांकित करता है। शामिल पुस्तक चर्चा भी बच्चों के सीखने के बारे में बहुत से महत्त्वपूर्ण बिन्दु रखती है।

                                    More →

                                  • Magazine

                                    i wonder… Issue 10

                                    in Azim Premji University

                                    I wonder issue 10 June 2023 Cover
                                    Published
                                    Authors

                                      Abstract

                                      How do we introduce students to astronomy without the expensive instruments modern astronomers use and when regular school hours are nearly always during the day?

                                      How can engaging with justice issues empower science learning, especially for learners who come from communities that have been traditionally excluded from science learning and careers?

                                      Who are the pollinators in our neighbourhood and can we identify them by traits that plants may evolved to attract them?

                                      Can simple practical demonstrations, like pushing a chair or dropping objects from a height, help students understand the relationship between force and motion more accurately?

                                      Join us in exploring these and many other such questions in our commemorative issue.

                                      More →

                                    • Pathshala Issue 16 Cover
                                      Published
                                      Authors

                                        Abstract

                                        पाठशाला भीतर और बाहर के सोलहवें अंक में शिक्षा के कुछ बुनियादी मसलों यथा शिक्षा में समावेशन, शुरुआती भाषा शिक्षण के पहलुओं, सामाजिक विज्ञान शिक्षण व नैतिक समझ के विकास आदि पर कक्षा के अनुभवों से उभरे व उन अनुभवों के विश्लेषण को समेटे हुए लेख हैं। चूँकि यह लेख कक्षा से अनुभवों से उभरे हैं, अतः यह उनके यथार्थ, संभावनाओं व चुनौतियों को सामने रखते हैं।

                                        More →

                                      • Pathshala Issue 15 Cover
                                        Published
                                        Authors

                                          Abstract

                                          पाठशाला का पन्द्रहवाँ अंक दो विषय क्षेत्रों- सामाजिक विज्ञान व इसका शिक्षण और स्कूल में भाषा सीखने की प्रक्रियाओं पर केन्द्रित है। अंक में कुछ लेख इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हैं कि सामाजिक संरचना हमें और हमारे काम को कैसे प्रभावित करती है। कक्षा अनुभवों पर आधारित लेख हमें यह समझने में मदद करते हैं कि बच्चे जटिल सामाजिक विचारों से कैसे जुड़ सकते हैं। बच्चों के साथ गहन अनुभवों पर आधारित लेख प्रारम्भिक भाषा शिक्षण और पढ़ना सीखने-सिखाने में मदद करते हैं। 

                                          This Fifteenth issue Pathshala is focused on two areas; Social Sciences and its teaching and processes towards learning language in schools. Some articles included are to build awareness of how social structure affects us and our work. The articles focus on classroom experiences and help us understand how children can engage with complex social ideas. The articles based on rigorous experience of children also help them engage with early language teaching and reading.

                                          More →

                                        • Pathshala Issue 14 Cover page
                                          Published
                                          Authors

                                            Abstract

                                            यह अंक कक्षा में बच्चों से खुले सवाल पूछने और सोचने के महत्त्व जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों की उपयोगिता को सामने लाता है। वैज्ञानिक स्वभाव के मायने क्या है और यह कक्षाओं में कैसे प्रतिबिंबित होता है, कक्षा में विभिन्न पृष्ठभूमियों के बच्चों के बीच संवाद के अवसर कैसे बन सकते हैं, जैसे मुद्दों पर भी इस अंक में लेख हैं। इसी के साथ बहुत सारे लेख कक्षाओं को अच्छे से चलाने के तरीक़े सुझाते हैं, जिनमें बुनियादी गणित शिक्षण से जुड़े उदाहरण / लेख भी शामिल हैं। 

                                            This issue brings out the importance of some key issues like importance of open questioning and thinking by children in classrooms. What does scientific temper mean and how does it get reflected in classrooms? How can diverse backgrounds get to dialogue in classrooms and along with that many articles that suggest ways of conducting meaningful classes including many examples from foundational mathematics.

                                            More →

                                          • Pathshala Issue 13 Cover
                                            Published
                                            Authors

                                              Abstract

                                              पाठशाला भीतर और बाहर के तेरहवें अंक में भाषा और गणित शिक्षण के कक्षा अनुभवों पर कई लेख हैं। संवाद में, कोविड के दौरान स्कूलबन्दी से विभिन्न स्तरों पर हुई सीखने की क्षति के प्रभावों व भरपाई के लिए सम्भव उपायों पर, शिक्षक प्रशिक्षकों के विचार शामिल हैं। अंक में ऐसे लेख हैं जो बच्चों की विविधता को दर्शाते हैं। विशेष रूप से एक लेख वन क्षेत्र के बच्चों बारे में बताता है कि स्कूल के लिए समय निकालने में कठिनाइयों के बावजूद, उनमें पर्यावरणीय अध्ययन और गणित विषय की अपनी समझ को लेकर बहुत आत्मविश्वास और क्षमता है। एक और दिलचस्प लेख, विज्ञान, वैज्ञानिक सोच और विज्ञान शिक्षण पर है, जो इस मसले पर हमारे सामने आने वाली चुनौती की गम्भीरता को सामने लाता है।

                                              The 13th issue of Pathshala Bheetar aur Baahar carries many articles on classroom experiences of teaching language and mathematics. It carries a dialogue among educators on the after effects, programs initiated for and lessons for education arising from the COVID episode. There are articles that reflect on diversity of children and in particular an article on children of forest areas points out that in spite of difficulties in finding time for school, they have a lot of confidence and competence in EVS and even in Mathematics. Another interesting piece is on Science, Scientific temper and Science education which brings out the seriousness of the challenge we face.

                                              More →

                                            • Pathshala Issue 12 Cover
                                              Published
                                              Authors

                                                Abstract

                                                पाठशाला भीतर और बाहर, जून 2022 के अंक में शिक्षणशास्त्र और कक्षा अनुभवों पर दिलचस्प लेख हैं। ये लेख शिक्षा की समसामयिक चुनौतियाँ और उनसे पार पाने के उपाय सामने लाते हैं। इस अंक का संवाद शिक्षा में कोरोना के बाद की चुनौतियों को सामने लाते हुए इनसे आगे बढ़ने की राह सुझाता है। इसमें जातिगत और भाषा की विविधता को सम्बोधित करते, समावेशन और सहभागिता के परिप्रेक्ष्य आधारित लेखों के अलावा एक शिक्षक का साक्षात्कार भी शामिल है। इस साक्षत्कार में शिक्षक ने अपने जीवन के समृद्ध अनुभवों को रखा है, जिनमें उसकी शैक्षिक यात्रा, खुशियों, चुनौतियों और सीखों की जानकारी मिलती है। 

                                                The June 22 Issue of Pathshala carries interesting articles on pedagogy and classroom experiences. They bring out contemporary challenges and ways to overcome them. The Samwad is also focused around the post corona challenges and way forward. Apart from perspective articles dealing with inclusion and participation involving caste and language diversity, the teacher interview brings out the rich life experience of a teacher who traces her journey, joys, challenges and learnings. 

                                                More →

                                              • Issue 11 Cover
                                                Published
                                                Authors

                                                  Abstract

                                                  पाठशाला भीतर और बाहर का ग्यारहवाँ अंक, गणित पढ़ाने और सीखने पर केन्द्रित है। इसमें, गणित और संस्कृति, प्रारम्भिक वर्षों में गणित पढ़ाना गणित के प्रति डर व इसकी उत्त्पति, गणित शिक्षण में ठोस सामग्री का उपयोग और गणितीय सोच विकसित करने के तरीकों और उनकी पड़ताल करते लेख शामिल हैं। हमेशा की तरह इस अंक में भी स्कूली शिक्षा के विविध आयामों पर कुछ और लेख शामिल हैं। 

                                                  The March issue of Pathshala is focused on Teaching and Learning Mathematics. There are article exploring mathematics & culture, teaching mathematics in early years, fear of mathematics & origin, concrete material and developing mathematical thinking. As always you also have articles on different dimensions of school education.

                                                  More →

                                                • Issue 10 Cover
                                                  Published
                                                  Authors

                                                    Abstract

                                                    पाठशाला भीतर और बाहर का दसवाँ अंक कक्षा शिक्षण की प्रक्रियाओं पर केन्द्रित है। इसमें एक लेख जेण्डर के मुद्दे पर हुई रोचक बातचीत पर आधारित है। एक अन्य लेख, बच्चे कक्षा में अपने विचार स्वतंत्रता के साथ रखें और शिक्षक संवेदना के साथ बच्चों को अपनी भाषा में विचार अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करें, के मक़सद को सामने लाता है। कुछ लेख बच्चों की किताबों के उपयोग के महत्त्व को उजागर करते हैं और बताते हैं कि लिखना’ क्यों और कैसे अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का ज़रिया है, न कि शब्दों के पुनरुत्पादन का अभ्यास मात्र। विज्ञान की कक्षा में समूह शिक्षण पर लेख उन सम्भावनाओं को उभारता है कि शिक्षक कैसे और क्या समझ बनाए और ध्यान रखे कि पीयर शिक्षण को प्रभावी और सही मायने में सहभागी बनाया जा सके। 

                                                    सामाजिक विज्ञान पर लेख इस विषय की प्रकृति पर चर्चा करता है और कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले सामाजिक अध्ययन और बच्चों के सामने आने वाले मुद्दों के बीच अलगाव को उजागर करता है। कोविड महामारी के दौरान रोजमर्रा की चिंताओं का अभाव और भी अधिक स्पष्ट प्रतीत होता है जब कक्षाएँ, बच्चों और उनके परिवार की चिंताओं की ज़िम्मेदारी नहीं ले पाती हैं।

                                                    Issue 10 of Pathshala Bheetar aur Bahar focus on classroom processes. There is an article on an interesting conversation around the issue of Gender, an article on freedom of expression in a classroom, teacher being sensitive and encouraging children expressing their thoughts in their own language. There are articles that bring out the importance of the use of children books, illustrates how writing is about expressing and is not a mere letter reproducing exercise. The article on peer-instruction in a science class brings out the possibilities that the teacher needs to have and the care that must be exercised in making peer-learning effective and truly participative. 

                                                    The article on social science discusses its nature and brings out the disconnection between the social studies taught in the classrooms and the issues that confront children. The absence of day-to-day concerns seems even more stark during the COVID pandemic as the classrooms cannot take up the concerns of children and their families.

                                                    These are just a few examples of the variety of articles and the issues raised in them. 

                                                    More →