पाठशाला भीतर और बाहर

देश भर में प्राथमिक शिक्षा पर ज़मीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर केन्द्रित पत्रिका

मूलतः हिन्दी में प्रकाशित । अंक 22 (दिसंबर 2024) से पाठशाला का अनुवाद अंग्रेजी और कन्नड़ में भी उपलब्ध।

Since December 2024, Pathshala is also available in English and Kannada.

Subscribe for free!

पाठशाला भीतर और बाहर  सिद्धान्तों और उन सिद्धान्तों के मुताबिक़ व्यावहारिक तौर पर होने वाले काम के बीच एक कड़ी बनाने और नए दृष्टिकोण देने का प्रयास है। इसका उद्देश्य एनईपी 2020, एनसीएफ़-एसई, एनसीएफ़-एफ़एस और दूसरे नीतिगत दस्तावेज़ों के प्रकाश में शिक्षा में काम कर रहे साथियों के अनुभवों को एक मंच प्रदान करना है। पत्रिका में प्रकाशित आलेख प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं के बारे में अनुभवजन्य बात करते हैं। इसके साथ ही, प्राथमिक शिक्षा में काम करने वाले विभिन्न हितधारकों : शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद बनाने का प्रयास करते हैं। 

पत्रिका में देश के सभी हिस्सों से शिक्षकों के अनुभवों पर आधारित लेख शामिल करने का प्रयास रहता है।

यह एक त्रैमासिक पत्रिका मार्च, जून, सितम्बर और दिसम्बर में प्रकाशित होती है। दिसम्बर अंक प्राथमिक विद्यालयी शिक्षा से जुड़ी किसी एक थीम पर आधारित होता है, और उस थीम के महत्त्वपूर्ण पहलुओं की व्यापक रूप से पड़ताल करता है।

पाठशाला भीतर और बाहर की सदस्यता निःशुल्क है। 

पत्रिका के सभी अंक/लेख आप यहाँ पढ़/डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रिंट कॉपी (स्कूल या लाइब्रेरी आदि) के लिए publications@​apu.​edu.​in पर मेल करें। 

पत्रिका के लिए लेख (हिन्दी, अँग्रेज़ी या कन्नड़) लिखेंpathshala@​apu.​edu.​in

नए अंकों की जानकारी के लिए हमें फेसबुकलिंक्डइन और इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो करें। 

वेबिनार

महीने के चौथे बुधवार को आयोजित हमारे द्विमासिक वेबिनार पत्रिका के पाठकों और लेखकों को प्राथमिक विद्यालय शिक्षा से सम्बन्धित विषयों पर विचार साझा करने के लिए एक संवादात्मक मंच प्रदान करते हैं।

हमारे सभी पिछले वेबिनार यहाँ देखें

अब तक प्रकाशित सभी अंक यहाँ से डाउनलोड किए जा सकते हैं।