पाठशाला | धाराप्रवाह पठन और बच्चों को पाठक बनाना: शिक्षकों के अनुभव
लेखक व प्रस्तुतकर्ता: रविशेखर वर्मा और कमलेश चंद्र जोशी, चर्चा करेंगे: भारती पंडित | चर्चा हिन्दी में होगी।

बच्चों में पढ़ने का कौशल और धाराप्रवाह पढ़ने का कौशल विकसित करना अन्य सभी विषयों को सीखने-समझने की बुनियाद है। प्रारम्भिक कक्षाओं में इन कौशलों को विकसित करने के लिए कक्षा में कैसे काम किया जाए; इन्हें सीखने के लिए कौन‑कौन से अभ्यास प्रभावी हो सकते हैं; कविता कहानी, नाटक व संवाद जैसी विधाएँ और पुस्तकालय आधारित गतिविधियाँ इन कौशलों के विकास में किस तरह सहयोगी हो सकती हैं; जैसे सवालों पर चर्चा के लिए पाठशाला के वेबिनार में शामिल होने का अनुरोध है।
लेख यहाँ पढ़ें: https://bit.ly/40RbPhU और https://bit.ly/4fHOiEu
चर्चा में शामिल होने के लिए लिंक: https://bit.ly/4eIOmTv
पाठशाला पत्रिका के संस्करणों की सदस्यता के लिए क्लिक करें
पाठशाला लाइव वेबिनार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए रजिस्टर करें
यदि आप ऐसे शिक्षकों और शिक्षा से सम्बद्ध व्यक्तियों को जानते हैं जिनकी इसमें दिलचस्पी हो सकती, आप उन्हें यहाँ रजिस्टर करने के लिये कह सकते हैं http://bit.ly/PathshalaRegister
वक्ताओं के बारे में
रविशेखर वर्मा
रविशेखर वर्मा दो दशक से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। आपने एक दशक तक शासकीय स्कूल में अध्यापन किया है। तक़रीबन 5 साल रूम‑टू-रीड इंडिया ट्रस्ट में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कार्य किया है। फ़िलहाल अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन धमतरी में फ़ील्ड फ़ैकल्टी के तौर पर कार्यरत हैं।
कमलेश चंद्र जोशी
कमलेश चंद्र जोशी प्राथमिक शिक्षा में से लम्बे समय से जुड़े जुड़े हुए हैं। प्राथमिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों- शिक्षक शिक्षा , बाल साहित्य , प्रारम्भिक भाषा एवं साक्षरता आदि में गहरी रुचि है। वर्तमान में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन, उधम सिंह नगर में कार्यरत हैं।
भारती पंडित
भारती पंडित पिछले 11 वर्षों से अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन भोपाल में ब्लॉक समन्वयक एवं हिन्दी स्रोत व्यक्ति के रूप में कार्यरत है | देश के प्रतिष्ठित अखबारों में आलेख, कहानियाँ, कविताएँ, फिल्म समीक्षाएँ आदि प्रकाशित होती रहती हैं। दो कहानी संग्रह और एक कविता संग्रह प्रकाशित। विविध पुस्तकों एवं आलेखों का अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद किया है।
