Publications & Resources

Our faculty, students and researchers work together everyday to contribute to a better world by grappling with urgent problems we are facing in India. We conduct rigorous work to produce high quality learning resources and publications to contribute to public discourse and social change. Here, we feature a sample from our work for everyone to access. You can explore featured resources, policies, and the latest publications from the University.

To explore all the work of our University, please visit our publications repository.

  • Pathshala Hindi Issue 28 June 2026 cover
    Published
    Authors

      Abstract

      पाठशाला भीतर और बाहर का जून अंक विद्यालय संस्कृति, डर किस तरह सीखना बाधित करता है और साथ मिलकर सीखना कैसे सीखने के आनंद को बढ़ा देता है जैसे मुद्दों पर केन्द्रित है। इसके अलावा बाल साहित्य या पढ़ने की घण्टी को भाषा की गतिविधि तक सीमित न रखकर उसका जुड़ाव तमाम विषयों को समझने और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में कैसे देखा जा सकता है, पहली और दूसरी भाषा सीखने से जुड़ी मुश्किलों और उनसे निकलने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनाई गई इस बारे में भी लेख इस अंक में शामिल है। इसके अतिरिक्त हमेशा की तरह सभी स्थाई स्तम्भ भी अंक का हिस्सा हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों से आई शिक्षक डायरी, किताबों से दोस्ती’ में कुछ ज़रूरी किताबों की बात, उम्मीद जगाते शिक्षक’ के अन्तर्गत पढ़ेंगे ऐसे शिक्षक की कहानी जिन्होंने पढ़ने-लिखने की गतिविधियों को कुछ इस तरह विद्यालय में किया कि विद्यार्थियों का पढ़ना-लिखना बेहतर हुआ। साथ ही हैं कुछ रोचक और उपयोगी गतिविधियाँ।

      More →

    • Pathshala Issue 20 Cover
      Published
      Authors

        Abstract

        हमारे आज के विविधतापूर्ण और बहुरंगी समाज के लिए हिंसा और शोषण की संस्कृति ठीक नहीं है। आज के दौर के लिए संवाद की संस्कृति ही ज़्यादा ठीक है। इस विचार पर पाठशाला भीतर और बाहर के बीसवें अंक के एक लेख का मुख्य विषय के रूप में विस्तार से बात की गई है। इस अंक के कुछ लेखों में पाठ्यपुस्तक और पाठ्येतर कहानी-कविताओं के शिक्षण की सुविचारित योजना बनाकर भाषाई कौशलों के विकास और इनके आकलन पर किए गए कार्य के अनुभव प्रस्तुत किए गए हैं। जिसमें एक लेख डायरी लेखन और दूसरा लेख रीडिंग कॉर्नर के ज़रिए बच्चों को लेखन सिखाने के तरीकों के बारे में है। गणित का एक लेख बच्चों को शुरुआत से ही इबारती सवालों पर काम करने, खुद सवाल बनाने और जाँचने को गणितीयकरण की प्रक्रिया के तौर पर देखता है। दूसरा गणितीय सोच व तार्किक क्षमता के विकास के लिए तरीके सुझाता है। इस बार के संवाद का विषय विज्ञान, वैज्ञानिक सोच और पाठ्यपुस्तकें है।

        More →

      • Pathshala Issue 16 Cover
        Published
        Authors

          Abstract

          पाठशाला भीतर और बाहर के सोलहवें अंक में शिक्षा के कुछ बुनियादी मसलों यथा शिक्षा में समावेशन, शुरुआती भाषा शिक्षण के पहलुओं, सामाजिक विज्ञान शिक्षण व नैतिक समझ के विकास आदि पर कक्षा के अनुभवों से उभरे व उन अनुभवों के विश्लेषण को समेटे हुए लेख हैं। चूँकि यह लेख कक्षा से अनुभवों से उभरे हैं, अतः यह उनके यथार्थ, संभावनाओं व चुनौतियों को सामने रखते हैं।

          More →

        • Magazine

          i wonder… Issue 10

          in Azim Premji University

          I wonder issue 10 June 2023 Cover
          Published
          Authors

            Abstract

            How do we introduce students to astronomy without the expensive instruments modern astronomers use and when regular school hours are nearly always during the day?

            How can engaging with justice issues empower science learning, especially for learners who come from communities that have been traditionally excluded from science learning and careers?

            Who are the pollinators in our neighbourhood and can we identify them by traits that plants may evolved to attract them?

            Can simple practical demonstrations, like pushing a chair or dropping objects from a height, help students understand the relationship between force and motion more accurately?

            Join us in exploring these and many other such questions in our commemorative issue.

            More →

          • Pathshala Issue 12 Cover
            Published
            Authors

              Abstract

              पाठशाला भीतर और बाहर, जून 2022 के अंक में शिक्षणशास्त्र और कक्षा अनुभवों पर दिलचस्प लेख हैं। ये लेख शिक्षा की समसामयिक चुनौतियाँ और उनसे पार पाने के उपाय सामने लाते हैं। इस अंक का संवाद शिक्षा में कोरोना के बाद की चुनौतियों को सामने लाते हुए इनसे आगे बढ़ने की राह सुझाता है। इसमें जातिगत और भाषा की विविधता को सम्बोधित करते, समावेशन और सहभागिता के परिप्रेक्ष्य आधारित लेखों के अलावा एक शिक्षक का साक्षात्कार भी शामिल है। इस साक्षत्कार में शिक्षक ने अपने जीवन के समृद्ध अनुभवों को रखा है, जिनमें उसकी शैक्षिक यात्रा, खुशियों, चुनौतियों और सीखों की जानकारी मिलती है। 

              The June 22 Issue of Pathshala carries interesting articles on pedagogy and classroom experiences. They bring out contemporary challenges and ways to overcome them. The Samwad is also focused around the post corona challenges and way forward. Apart from perspective articles dealing with inclusion and participation involving caste and language diversity, the teacher interview brings out the rich life experience of a teacher who traces her journey, joys, challenges and learnings. 

              More →

            • Pathshala Issue 8 Cover
              Published
              Authors

                Abstract

                इस अंक में 16 लेख हैं और इनमें अधिकांश लेख पढ़ना सीखने और उसमे रुचि पैदा करने पर आधारित हैं। शिक्षकों और शिक्षक‑प्रशिक्षकों द्वारा लिखे गए कक्षा अनुभवों और शिक्षणशास्त्र पर आधारित लेख, शिक्षण में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के तरीकों के विभिन्न पहलुओं को सामने लाते हैं। बच्चों को पढ़ना सीखने और उनकी लिखित अभिव्यक्ति विकसित करने में मदद के लिए, स्कूल व कक्षा में क्या किया जा सकता है, इसके बारे में विचार देते हैं। किताबों और पुस्तकालय से, डायरी लेखन व दीवार पत्रिका से, पढ़ने-लिखने की सामग्री से और बातचीत व कहानी कहने से सीखने में मिलने वाली मदद के विवरण भी इन लेखों में मिलते हैं। इस अंक का संवाद भी शुरूआती पढ़ना, लिखना, साक्षरता, संख्यात्मक और गणितीय ज्ञान पर केन्द्रित है। लेख यह भी दर्शाते हैं कि जब बच्चे पाठ्यपुस्तकों के अध्यायों पर काम कर रहे हों तो उन्हें बात करने और अपने विचार व्यक्त करने की पूरी आज़ादी होना चाहिए। 

                शिक्षक के साथ साक्षात्कार महामारी के दौरान बच्चों के साथ जुड़े रहने के प्रयासों का विश्लेष्ण प्रस्तुत करता है। एक अन्य लेख महामारी के दौरान बच्चों के अपने स्कूल के साथ सम्बन्धों की जटिलता को सामने लाता है।

                This eighth issue of Pathshala carries 16 articles. Learning to read and write is the foundation of all further learning. Most of the articles in this issue are focussed on learning to read and building of interest in it. The Samvaad is also focussed on ‘ Early reading, writing, literacy, numeracy and other mathematical knowledge’. Based on classroom experience and pedagogy the articles written by teachers and teacher educators bring out various aspects of the manner of engaging children and give ideas about what can be done in the school and in the classroom for helping children to learn read and develop their written expression. The articles bring out the changing role of the reader at different stages of the reading process, how working with the library and books, diary writing, Deewar Patrika (Wall magazine), availability of material to read and write, conversation and storytelling etc. help in learning and how peer learning, conversations with and among children help in this process. They point out that children should also be given freedom to talk and express when they are working with chapters from textbooks. The interview with the teacher presents an analysis of the efforts to continue to engage with children during the pandemic. One article of a different genre brings out the complexity of the relationship of children to their school as exposed by the pandemic.

                More →